कुछ ठहर ऐ जिंदगी
कुछ सांस उधार ले ले,
मौत अभी कुछ दूर है
कुछ दुआ साथ ले ले
शांति का मरघट
यूँ नहीं पास आएगा
हो सके हाथ में
कुछ देर जाम ले ले
देख कुछ लोग पी पी कर मर रहे हैं
हो सके तो तू भी
कुछ देर इसका मज़ा ले ले
कुछ ठहर ऐ जिंदगी
कुछ सांस उधार ले ले..
No comments:
Post a Comment
thanks for coming on my blog